खेती-बाड़ी की पढ़ाई पर बेटियों को 40 हजार तक की छात्रवृति

Recruitment Exam
भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र, श्रीगंगानगर

खर्च होंगे 50 करोड़ रुपए….

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। पढ़ाई- लिखाई और खेल- कूद के साथ- साथ महिलाएं कृषि (Agriculture) के क्षेत्र में भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकार चल कर रही हैं। खास बात यह है कि महिलाएं कृषि क्षेत्र में न सिर्फ काम कर रही हैं बल्कि अच्छी फसल उगाकर नाम और शोहरत भी कमा रही हैं। ऐसे में कृषि क्षेत्र में भी महिला सशक्तिकरण और उनकी भागिदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कृषि में नई तकनीकों की पढ़ाई करने और अन्य वैज्ञानिक तरीकों के प्रशिक्षण हेतु लड़कियों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि में इस सत्र से 3 गुणा तक की बढ़ोतरी की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू किए गए हैं। Sri Ganganagar News

गौरतलब है कि अब तक कृषि की पढ़ाई करने वाली 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को प्रतिवर्ष 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं जबकि बागवानी, डेयरी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और फूड प्रोसेसिंग में स्नातक और कृषि में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही लड़कियों को सालाना 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वहीं कृषि विषय में पीएचडी करने वाली छात्राओं को हर साल 15 हजार रुपए अधिकतम 3 वर्ष तक प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते हैं।

बोर्ड रिजल्ट में भी सिरमौर | Sri Ganganagar News

हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान संकाय के परिणामों में भी देखा गया है कि कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसमें से अधिकतर विद्यालयों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी इन विषयों में 90 से ज्यादा से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। गौरतलब है कि बीते 2-3 सालों में जिले के कृषि संकाय वाले स्कूलों संख्या लगातार बढ़ रही है।

इन दस्तावेजों को रहेगी जरूरत

1. जन आधार कार्ड
2. छात्रा की पिछली अंकतालिका
3. मूल निवास प्रमाण पत्र
4. नियमित विद्यार्थी होने का आईडीकार्ड या संस्था प्रधान का प्रमाण पत्र
5. श्रेणी सुधार हेतु प्रवेश नहीं लेने का प्रमाण पत्र

यूं हुई राशि में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी | Sri Ganganagar News

कक्षा पूर्व में राशि नई राशि बढ़ोतरी
11वीं-12वीं 5000 15000 10000
स्नातक/पीजी 12000 25000 13000
पीएचडी 15000 40000 25000

“जिले में 100 से अधिक राजकीय तथा निजी विद्यालयों में कृषि संकाय संचालित है। इन स्कूलों में कृषि विषय की पढ़ाई करने वाली 11वीं-12वीं की बालिकाओं को इस सत्र में 15 हजार रुपए की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। पात्र छात्राएं कृषि विभाग के राज किसान साथी पोर्टल पर 30 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं।”
                                                          -भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी सेवा केंद्र, श्रीगंगानगर।

यह भी पढ़ें:–  गांव आलमगढ़ के वाटर वर्क्स की सफाई करवाने की मांग