Veer Gatha Project : स्कूली बच्चों को मिलेंगे 10 हजार रुपए और राष्ट्रीय पुरस्कार

Sri Ganganagar News
श्रीगंगानगर के 41 तथा अनूपगढ़ के 10 केंद्रों पर 19480 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने मिशन वीर गाथा (Veer Gatha Project) एडिशन-3 की शुरूआत कर दी है। इस मिशन उद्देश्य देश के वीरों के जीवन एवं बलिदान की कहानियों के जरिए विद्यार्थियों में बहादुरी और देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय के प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को 2 साल पहले 2021 में शुरू किया था। जिसकी सफलता के बाद ही वीर गाथा के तीसरे संस्करण की शुरूआत की गई है। Veer Gatha Project

गौरतलब है कि इसके तहत वीरता पुरस्कार विजेताओं पर सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट तैयार करने वाले विद्यार्थियों को 26 जनवरी के दिन दिल्ली में आयोजित परेड में सम्मानित किया जाएगा। दरअसल वीर गाथा का संस्करण का पहला प्रोजेक्ट अगस्त 2021 से जनवरी 2022 तक किया गया था। अब वीर गाथा परियोजना पोर्टल प्रविष्टियां जमा करने के लिए 31 अगस्त तक खुला रहेगा। जबकि इस प्रोजेक्ट का आयोजन 17 अक्टूबर तक किया जायेगा।

मूल्यांकन के रहेंगे 3 चरण : मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना लाल कड़ेला ने बताया कि प्रोजेक्ट वीरगाथा संस्करण-3 लॉन्च करने के बाद प्रतियोगिता में कक्षा 3-12 के विद्यार्थी भाग लेकर अपना प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसमें कला-एकीकृत गतिविधियां जैसे कविता, निबंध, कहानी, पैराग्राफ, पेंटिंग, ड्राइंग, वीडियो छात्रों के लिए परियोजना गतिविधियों के रूप में माना जा सकता है। इसमें प्रतिभागियों का मूल्यांकन 3 स्तर पर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। Veer Gatha Project

प्रतियोगिताओं के लिए यूं रहेंगी श्रेणियां

कक्षा तीसरी से 5वीं = 150 शब्द की कविता या कहानी
कक्षा छठी से 8वीं= 300 शब्द की कविता या कहानी
कक्षा 9वीं व 10वीं= 750 शब्द की कविता या कहानी
कक्षा 11वीं व 12वीं = 1000 शब्द की कविता या कहानी

एक्सपर्ट व्यू

द. क्या इस प्रोजेक्ट में केवल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी हिस्सा ले सकतें हैं।
अ. नहीं, सीबीएसई के साथ-साथ आरबीएसई और अन्य राज्य बोर्ड के विद्यार्थी भी भागीदारी कर सकतें हैं। इसमें कक्षा 3-5, 6-8 व 9-10 से प्रत्येक के लिए 6 और 11वीं-12वीं के लिए 7 प्रविष्टियों सहित कुल 25 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा।
द. वीर गाथा प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों के लिए सुझावात्मक टॉपिक क्या रहेंगे।
अ. इसमें मुख्यत: वीरता पुरस्कार विजेताओं से साहस, शौर्य और निस्वार्थता के मूल्यों का संचार, दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प, मानक जीवन जीने का अवसर तथा भारत के सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरणा से जुड़े टॉपिक रहेंगे।
द. इसमें भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या रहेगी।
अ. स्कूलों के सभी भाग लेने वाले छात्रों को रक्षा मंत्रालय के वीरता पुरस्कार पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकृत छात्रों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी जिसके तहत प्रविष्टियां जमा की जा सकेंगी।
द. चयनित विद्यार्थियों को इस परियोजना के क्या विशेष फायदे रहेंगे।
अ. सर्वश्रेष्ठ चयनित प्रविष्टियों को रक्षा मंत्रालय द्वारा 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के अलावा पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही इससे हुनरमंद बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है।

– भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– LPG Gas Price: खुशखबरी, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर आई बड़ी अपडेट