Holiday: इस दिन तक रहेंगी छुट्टियां, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जल्दी पढ़ें

Holiday
Holiday: इस दिन तक रहेंगी छुट्टियां, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जल्दी पढ़ें

school holiday In Punjab भारी बारिश के चलते पूरे पंजाब में छुट्टियां 26 अगस्त तक कर दी गई है। यह जानकारी खुद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान जी के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में तुरंत प्रभाव से सुरक्षा कारण से आज (23 अगस्त 2023) से 26 अगस्त 2023 (शनिवार) तक छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से की जाती हैं। punjab News

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

हिमाचल प्रदेश के सोलन में रात भर हुई भारी बारिश के बाद चौकी मोड़ के पास भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 का परवाणू-सोलन हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सोलन जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हल्के भूस्खलन के बाद प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
प्रवक्ता ने कहा कि कल रात से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण वाहनों के आवागमन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। भूस्खलन के बाद जिले की कई सड़कें अरुवद्व हो गयी है एवं कुछ गाड़िया दब गई एवं वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गयी है। सोलन पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि चाकी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के बाद बंद हो गया है, और जिले में कई स्थानों पर हल्के भूस्खलन के कारण अन्य वैकल्पिक मार्ग भी बंद हैं। पुलिस ने कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही सड़कों पर वाहन लेकर जाएं। Holiday

हिमाचल में 227 लोगों की मौत, 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ गया है और मौसम ‌विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 280 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। मंडी से सबसे अधिक 162 सड़कें ठप हैं। इसके साथ ही 703 बिजली ट्रांसफार्मर और 106 जलापूर्ति योजनाएं बंद चल रही हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक बिजली ट्रांसफार्मर तथा जलापूर्ति योजनाएं बंद हैं।

शिमला में फिर से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की सूचना है। टॉलेंड में पेड़ गिर गया है। तारादेवी के पास भी पेड़ गिरने से कालका-शिमला-रामपुर हाईवे बाधित हो गया। भारी बारिश से भट्टाकुफर में भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पेड़ों समेत बड़ी मलबा निचली ओर बनी बनी रिहायशी कॉलोनी में जा घुसा। इससे जयमोती भवन की सड़क बंद हो गई है। दो भवनों में मलबा घुसने से भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, समरहिल के शिवमंदिर के पास भारी बारिश के चलते फिर से नाले में जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते बचाव अभियान को रोकना पड़ा। हिमाचल के मंडी जिले के तहत बलद्वाड़ा तहसील के भद्रवाणी स्कूल पर अचानक चट्टान आ गिरी। इससे स्कूल दीवार टूट गई। हादसे में दो छात्र बाल-बाल बच गए।