हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में सु...

    दिल्ली में सुबह छाया कोहरा, ठिठुरन का सितम जारी

    Cold start in the country

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को कोहरा छाया रहा और शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और एनसीआर में अगले चार दिन तक घना से मध्यम कोहरा छाये रह सकता है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में जनवरी के दो सप्ताह बीतने के बाद भी ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में शीत लहर के साथ कोहरे का असर जबरदस्त दिख रहा है। इसके अलावा बरेली, लखनऊ, गोरखपुर में भी कमोवेश यही स्थिति बनी हुई हैं। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में कल ज्यादा ठंड रही।

    दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह घने कोहरे के साथ ही दिन भर जबरदस्त ठंड रही। कल सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान महज 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। अगले चार दिनों में राजधानी में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। एक नया पश्चिम विक्षोभ की सक्रिय होने से 18 और 19 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। राजधानी में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here