हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चांदी 650 रुप...

    चांदी 650 रुपये सस्ती, सोना 100 रुपये लुढ़का

    Silver-Gold

    नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक बढ़ने के बावजूद त्योहारी सीजन से पहले सरार्फा कारोबारियों की मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना (Silver-Gold)  सोमवार को 100 रुपये लुढ़ककर 31,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

    इस दौरान सिक्का निमार्ताओं के उठाव में कमी आने और औद्योगिक ग्राहकी कम आने से चाँदी 650 रुपये की तेज गिरावट के साथ 37,700 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

    विश्लेषकों ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय बाजार में खुदरा जेवराती माँग ठीक-ठाक है लेकिन सरार्फा कारोबारियों ने अपनी खरीद कम कर दी है। सोने के भाव पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने का असर भी है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.90डॉलर चढ़कर 1,203.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.3 डॉलर के सुधार के साथ 1,209.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी हाजिर में 0.01 डॉलर की गिरावट रही और यह 14.50 डॉलर प्रति औंस रही।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।