हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सिरसा के पुलि...

    सिरसा के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का तबादला , अर्पित जैन होंगे नए एसपी

    Arpit Jain sachkahoon

    सरसा, सुनील वर्मा। राज्य सरकार ने सोमवार देर शाम को सरसा के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के तबादले के आदेश जारी कर दिए। उनके स्थान पर बल्लभगढ़ के डीसीपी अर्पित जैन को जिला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है । भूपेंद्र सिंह को भोंडसी में आईआरबी कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

    अर्पित जैन वर्तमान में बल्लभगढ़ के डीसीपी है और उनके पास फरीदाबाद का भी अतिरिक्त चार्ज था। सरसा के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का तबादला रविवार को किसानों द्वारा डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर किए गए पथराव की घटना से जोड़ कर देखा जा सकता है। किसान आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा पथराव किए जाने के बाद सोमवार को हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य ने सरसा का दौरा किया था। उन्होंने कानून व्यवस्था का जायजा लिया था और घायल पुलिस जवानों का कुशल क्षेम भी जाना था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।