ऐश्वर्य प्रताप ने जीता कांस्य और 13वां ओलम्पिक कोटा

Published On

दोहा (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के खारगौन के 18 वर्षीय प्रतिभाशाली निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने यहां चल रही 14वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के साथ भारत को टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए 13वां ओलम्पिक कोटा दिला दिया। भारत ने इस स्पर्धा में उपलब्ध तीन कोटा में से एक हासिल कर लिया।

भारत का इस चैंपियनशिप से टोक्यो ओलम्पिक के लिए यह चौथा कोटा है। भारत ने इसके साथ ही रियो ओलम्पिक 2016 में निशानेबाजी में हासिल 12 कोटा के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। लुसैल शूटिंग कॉम्प्लेक्स में चल रही इस प्रतियोगिता के छठे दिन मध्य-प्रदेश के खारगौन जिले के रतनपुर गांव के इस 18 वर्षीय युवा निशानेबाज ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर दिया। ऐश्वर्य की सीनियर स्तर पर यह पहली बड़ी प्रतियोगिता थी।

  • वह इससे पहले जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं जिसमें उन्होंने जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
  • वह एशिया में जूनियर स्तर पर भी जीत चुके हैं 
  • उन्होंने संजीव राजपूत जैसे अनुभवी निशानेबाज को हराया था।
  • ऐश्वर्य ने 120 शॉट के क्वॉलीफिकेशन में 1168 का स्कोर किया और आठ निशानेबाजों में रहते हुए 45 शॉट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
  • उन्होंने 4491 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
  • व्यक्तिगत कांस्य के साथ ऐश्वर्य ने चैन सिंह (1155) और पारुल कुमार (1154) के साथ टीम स्पर्धा का भी कांस्य पदक जीता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts