लीजेंड बैडमिंटन खिलाडी नंदू नातेकर का निधन

Published On

पुणे। भारतीय बैडमिंटन के लीजेंड खिलाडी नंदू नाटेकर का बुधवार को निधन हो गया। नाटेकर 1956 में अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि नाटेकर का भारतीय खेल इतिहास में अग्रणी स्थान रहेगा। वह एक शानदार बैडमिंटन खिलाडी थे और उनकी सफलता की कहानियाँ उभरते खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली में जन्मे नाटेकर को 1961 में खेलों के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शुमार अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। उनके बेटों ने कहा कि हमें बेहद दु:ख के साथ हम आपको सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता नंदू नाटेकर का 28 जुलाई 2021 को निधन हो गया। नाटेकर ने 15 साल से अधिक के अपने करियर के दौरान 1954 में प्रतिष्ठित आॅल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और 1956 में सेलांगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतकर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने 1951 से 1963 के बीच थॉमस कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने 16 में से 12 एकल और 16 में से 8 युगल मुकाबले जीते थे। उन्होंने जमैका में 1965 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts