गौतम गंभीर को आईएसआईएस ने दी जान से मारने की धमकी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने जान से मारने की धमकी दी है। भाजपा सांसद ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने कहा कि धमकी के बाद गौतम गंभीर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौतम गंभीर ने बीती रात ये शिकायत दर्ज कराई। गौतम गंभीर ने आरोप लगाया कि आईएसआईएस कश्मीर की ओर से फोन और ई-मेल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

गौरतलब है कि आपको बता दें कि गौतम गंभीर राजधानी दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। पूर्व में वह भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, कुछ वक्त पहले ही उन्होंने राजनीति ज्वाइन की थी। गौतम गंभीर 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वर्ल्डकप में टीम में शामिल थे और दोनों ही फाइनल में उन्होंने मैच विजेता पारी खेली थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts