Commonwealth Games: 2026 के राष्ट्रमंडल खेल से क्रिकेट, हॉकी सहित नौ खेल हुए बाहर

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Commonwealth Games: स्कॉटलैंड के ग्लासगो 23 जुलाई से दो अगस्त 2026 के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, कुश्ती, तीरंदाजी, स्क्वॉश, ट्रॉयथलन और टेबल टेनिस को बाहर कर दिया गया है। हालांकि क्रिकेट को हटाने का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। 2026 में कुल मिलाकर केवल 10 खेल होंगे।पहले यह राष्ट्रमंडल खेल आॅस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले थे। लेकिन पिछले वर्ष आॅस्ट्रेलिया की सरकार ने आयोजन से इनकार कर दिया।

इसके बाद गेम्स को ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में कराने का फैसला लिया गया। राष्ट्रमंडल खेल संघ की मुख्यकारी केटी सडलिएर ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम राष्ट्रमंडल खेलों को फिर से स्थापित और परिभाषित करना चाहते हैं। 2026 का आयोजन इसी दिशा में पहला कदम होगा। हम भविष्य में एक लचीला और टिकाऊ खेल आयोजन चाहते हैं, जो पर्यावरण के लिए सहायक होने के साथ-साथ एक सामाजिक प्रभाव भी डाले। हमने खेलों की संख्या को इसलिए भी कम किया है, ताकि भविष्य में छोटे देश भी इन खेलों की मेजबानी कर सके। ये बजट फ्रेंडली खेल भी होंगे। Commonwealth Games

यह भी पढ़ें:– Haryana Govt News: हरियाणा में एक्शन मोड में सैनी सरकार, 24 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, देखें पूरी …

About The Author

Related Posts