खिताबी मुकाबले में ओलम्पिक चैंपियन मारिन से हारी पी.वी. सिंधू

Published On

बासेल (एजेंसी)। विश्व चैंपियन और दूसरी सीड भारत की पीवी सिंधू को स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ओलम्पिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों मात्र 35 मिनट में 12-21, 5-21 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। सिंधू ने चौथी सीड डेनमार्क की मिया ब्लीचफेल्ट को 41 मिनट में शनिवार को 21-13, 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वह अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी मारिन से पार नहीं पा सकीं। मारिन ने सिंधू को रियो ओलम्पिक के फाइनल में और 2018 की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी हराया था।

सिंधू को हाल में इंडोनेशिया मास्टर्स में भी मारिन से हार का सामना करना पड़ा था। सिंधू का मारिन के खिलाफ अब 5-9 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। पुरुष वर्ग में चौथी सीड किदाम्बी श्रीकांतऔर पुरुष युगल में सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत को सेमीफाइनल में हराने वाले शीर्ष वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने आठवीं सीड थाईलैंड के कुनलावुत वितिदशार्ण को 47 मिनट में 21-16 21-6 से हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता। फ्रांस ने मिश्रित युगल, डेनमार्क ने पुरुष युगल और मलेशिया ने महिला युगल का खिताब जीता।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts