स्पेन और पुर्तगाल ड्रा खेल कर नॉकऑउट में

Published On

पुर्तगाल का सामना उरुग्वे से

केलिनिनग्रा  (वार्ता)

स्पेन और पुर्तगाल नाटकीय अंदाज में सोमवार को क्रमशः मोरक्को और ईरान से 2-2 और 1-1 का ड्रा खेलकर फीफा फुटबॉल विश्व कप टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में पहुंच गए।
2010 के चैंपियन स्पेन ने केलिनिनग्राद में इंजरी समय के गोल से मोरक्को से ड्रा खेला जबकि पुर्तगाल ने इंजरी समय में ईरान को पेनल्टी देकर मैच ड्रा कर लिया। ईरान ने पेनल्टी पर गोल किया और पुर्तगाल को ड्रा पर रोक लिया। स्पेन और पुर्तगाल दोनों के एक बराबर 5-5 अंक रहे लेकिन स्पेन बेहतर गोल औसत से ग्रुप विजेता बन गया जबकि पुर्तगाल दूसरे स्थान पर रहा। ईरान चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा और बाहर हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts