शिक्षा और रोजगार
तान्या हेमंत ने जीता बेनडिगो इंटरनेशनल बैडमिंटन का एकल खिताब
Published On
विक्टोरिया (एजेंसी)। भारत की तान्या हेमंत ने बेनडिगो इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे की तुंग सिओ-टोंग को हराकर महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। आॅस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 41 मिनट तक मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत ने रेड एनर्जी एरिना बेनडिगो में फाइनल मुकाबले में तुंग सिओ-टोंग को 21-17, 21-17 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में एक घंटे से अधिक से समय तक चले मुकाबले में तान्या ने सिंगापुर की जसलिन हूई को 15-21, 21-18, 21-15 से हराया था।