इस धाकड़ बल्लेबाज ने बांग्लादेश के होश उड़ाए, बनाया विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर

Published On

शतकवीर रूसो की बदौलत प्रोटियाज ने बनाया विश्व कप 2022 का सबसे बड़ा स्कोर

सिडनी (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका ने राइली रूसो (107) की शतकीय पारी और क्विंटन डी कॉक (63) के अर्द्धशतक की बदौलत बंगलादेश को टी20 विश्व कप 2022 में गुरुवार को 206 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान टेम्बा बावुमा का विकेट दो रन पर गंवा दिया। इसके बाद रूसो और डी कॉक ने 168 रन की साझेदारी करके बंगलादेश को बैकफुट पर डाल दिया। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है। डी कॉक ने आउट होने से पहले 38 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 63 रन बनाये। दूसरी ओर, रूसो ने अपना शतक पूरा करते हुए 56 गेंदों पर सात चौको और आठ छक्कों के साथ 107 रन की पारी खेली। यह टी20 विश्व कप 2022 का पहला, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में रूसो का लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इंदौर में भारत के खिलाफ खेले गये टी20 मैच में भी सैकड़ा जमाया था। रूसो-डी कॉक की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 176 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन इसके बाद बंगलादेश ने रूसो, डी कॉक और मार्करम का विकेट लेते हुए रनगति पर लगाम कसी। दक्षिण अफ्रीका अंतिम पांच ओवरों में 29 रन ही जोड़ सकी लेकिन विस्फोटक शुरूआत के दम पर उसने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये, जो टी20 विश्व कप 2022 का सबसे बड़ा स्कोर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts