धोनी ने देश के लिए जो किया वो सभी के दिलों में रहेगाः विराट

Published On

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने देश के लिए जो किया है वो हमेशा सभी के दिलों में रहेगा। भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व विजेता बनाने वाले धोनी ने शनिवार की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी के संन्यास लेने के तुरंत बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा की।

विराट ने ट्वीट कर कहा, “हर क्रिकेटर को एक दिन अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ती है, लेकिन फिर भी जब कोई आपके बेहद करीब का व्यक्ति यह निर्णय लेता है तो आप भावना को और अधिक महसूस करते हैं। आपने देश के लिए जो किया है वह सभी के दिल में हमेशा रहेगा।” उन्होंने कहा, “जो सम्मान मुझे आपसे मिला है वो हमेशा मेरे दिल में रहेगा। दुनिया ने उपलब्धियां देखी है, मैंने व्यक्ति को देखा है। सब कुछ के लिए धन्यवाद कप्तान।” कप्तान ने रैना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “शीर्ष करियर के लिए आपको बधाई भावेश। भविष्य के लिए गुड लक।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts