India vs Zimbabwe T20 Series : जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) की ये फौज क्या दिखा पाएगी कोई कारनामा?

Published On

India vs Zimbabwe T20 Series : खेल डेस्क। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम (Indian Team) आज शनिवार 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। 2016 के बाद से पहली बार भारतीय टीम आज जिम्बाब्वे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी। IND vs ZIM

2024 के टी20 विश्व कप को जीतने एवं विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा रवींद्र जडेजा जैसे धुरंधरों के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जिम्बाब्वे सीरीज में टीम का महत्व बढ़ गया है। टीम में नए खिलाड़ियों के साथ, भारतीय टीम अपनी जीत की राह जारी रखना चाहेगी।

वहीं बात करें जिम्बाब्वे टीम की तो मई में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज 4-1 से हारकर आई सिकंदर रजा की टीम टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही थी।

पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए  यह है शुभमन गिल की फौज | IND vs ZIM

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा

जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदीवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजरबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी एंटम, नगारवा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन। IND vs ZIM

Sirsa Weather Update : सरसा में झमाझम बारिश, किसान खुशहाल, लोग परेशान!

About The Author

Related Posts