अब आसानी से पहचानें जा सकेंगे आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर

Published On

 अब आंगनबाड़ी में ड्रेस कोड लागू | Anganwadi

  • वर्करों के लिए बेबी पिंक और हेल्परों के लिए होगा स्काई ब्लू | Anganwadi

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी (Anganwadi) वर्करों और हेल्परों की वर्दी को लेकर एक उल्लेखनीय फैसला लिया है जिसके तहत अब आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर अपनी सेवाएं देते समय गुलाबी और आसमानी रंग सहित लाल रंग का आईसीडीएस लॉगो लगाएंगे। सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाडी वर्करों के लिए गुलाबी (बेबी पिंक) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएसो लोगो और हेल्परों के लिए आसमानी (स्काई ब्लू) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे आंगनबाडी वर्करों और हेल्परों की पहचान आसानी से हो सकेगी, साथ ही उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में भी सुधार होगा। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पंजाब में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों की कुल संख्या 27,314 है। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी स्कूलों की इमारतों से चल रहे है। यहां पर आने वाले विद्यार्थियों को अति आधुनिक सुविधाएं और खाने पीने की चीजे मुहैया करवाई जाती है ताकि नन्हें बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जा सके।

राज्य सरकार ने इस साल से प्रति सेंटर 2000 रुपये के हिसाब से मोबाइल डेटा पैकेज देने की भी शुरूआत की है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोषण अभियान के रिकॉर्ड और जमीनी स्तर पर अभियान की निगरानी के लिए भारत सरकार ने हाल ही में पोषण ट्रैकर मोबाइल ऐप जारी किया था। जिसे चलाने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को डेटा पैकेज की आवश्यकता थी ताकि उन्हें अपनी तरफ से डेटा खर्च न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:– अबोहर में आज दुकानें रहेगी बंद

About The Author

Related Posts