New Highway: हरियाणा-राजस्थान के इन शहरों के बीच से गुजरेगा ये नया हाईवे, किसानों की जमीन के रेट होंगे दोगुना

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। New Highway in Haryana, Rajasthan: देश के प्रधानमंत्री ने तीसरी बार हाईवे मैन नितिन गड़करी को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग दिया गया हैं, उनके पिछले दस साल के कार्यकाल में देशभर में सड़कों का जाल बिछ रहा हैं, इसके लिए नये रोड़ बनाने के साथ सुधारीकरण व मरम्मत का कार्य किया ज रहा हैं। इससे आमजन को काफी फायदा मिल रहा हैं, क्योंकि सफर करने में टाइम कम लग रहा हैं, अब गड़करी के कार्यकाल में सिरसा से 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण होगा, हालांकि इसके बाद बाकी लंबाई सर्वे के बाद तय होगी, आपको बता दें कि राजमार्ग सिरसा-जमाल,फेफाना, नोहर वाया तारानगर, चूरू तक प्रस्तावित हैं। New Highway

इस एरिया में रोड के निर्माण से बस सेवाओं में बढ़ोतरी होगी, इस रोड को लेकर निजी फर्म सर्वे कर रिपोर्ट संबंधित विभाग को दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि इसके बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को दी जाएगी, जानकारी के लिए आपको बता दां कि सिरसा-नोहर से तारानगर होते हुए चूरू तक हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पिछले वर्ष मई-जून में प्रस्तावित सिरसा-नोहर वाया तारानगर-चूरू हाईवे के निर्माण के लिए निजी कंपनी ने सर्वे शुरू किया। New Highway

आपको बता दें कि इस रोड़ के बाद यह हनुमानगढ़ जिले का सबसे लंबा पहला राजमार्ग हैं, कैंचियां से सूरतगढ़ तक राजमार्ग का केवल 6 किलोमीटर एरिया हनुमानगढ़ जिले में हैं, बाकि श्री गंगानगर में होगा, सिरसा नोहर-तारानगर वाया चूरू हाईवे बनने से चूरू, चलकोई, तारानगर, साहवा, नोहर, फेफाना व सिरसा की ओर से आने जाने वाली गाड़ियों को सुविधा होगी। New Highway

वहीं आपको बता दें कि चूरू से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ सहित पंजाब क्षेत्र की ओर आने जाने वाले वाहनों को नोहर से सीधा हाईवे मिलेगा, इससे वाहन चालक नोहर हाईवे से चूरु और आगे जयपुर- दिल्ली तक नये हाईवे से आसानी से सफर कर सकते हैं, यह रोड़ चौड़ाई में 15 फीट का होगा, इसके बाद में 2 लेन और 4 लेन में बदलने की स्कीम हैं। New Highway

यह भी पढ़ें:– Amrit Bharat Station Scheme : करोड़ों रुपए की लागत से होगा बांदीकुई रेलवे स्टेशन का काया कल्प!

About The Author

Related Posts