Weather Alert: हरियाणा में सुबह सवेरे आंधी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

Published On

Weather Alert: चंडीगढ़। हरियाणा में अल सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और आंधी के साथ साथ बारिश शुरु हो गई। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सरसा, अंबाला, कालका, नारायणगढ़, पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर की रात से ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव होने की संभावना जताई थी। मौसम में इस बदलाव से 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में आंशिक रूप मौसम खराब रहने की संभावना रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बारिश होने से शहरों में प्रदूषण कम होगा, साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। Weather Alert

चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से 15 और 16 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर हरियाणा के साथ ही दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। Weather Alert

यह भी पढ़ें:– युद्ध विश्व के लिए दुर्भाग्य, परिणाम हो सकते हैं विनाशकारी

About The Author

Related Posts