Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

Hantavirus: लक्जरी क्रूज जहाज पर फैला हंटावायरस, क्या अर्जेंटीना से फैला? अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की बढ़ी चिंता

हंटावायरस को लेकर कई देशों में बढ़ी सतर्कता

Manmohan Picture
Published On

Cruise Ship Hantavirus: ब्यूनस आयर्स। दक्षिणी अटलांटिक क्षेत्र में संचालित एक लक्जरी क्रूज जहाज पर फैले हंटावायरस संक्रमण ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। कई देशों की जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संक्रमण की शुरुआत कहां से हुई और इसके प्रसार को किस प्रकार रोका जाए। Hantavirus News

सूत्रों के अनुसार, एमवी होंडियस नामक क्रूज जहाज पर यात्रा कर रहे कई यात्रियों में एंडीज वायरस की पुष्टि हुई है। यह वायरस हंटावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम नामक गंभीर बीमारी का कारण बनता है, जो फेफड़ों को प्रभावित कर सकती है और कई मामलों में जानलेवा साबित होती है। अर्जेंटीना के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले एंडीज वायरस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि इसके कुछ मामलों में सीमित मानव-से-मानव संक्रमण भी देखा गया है।

क्रूज जहाज से जुड़े मामलों में अब तक तीन यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि कुछ अन्य संक्रमित यात्रियों का विभिन्न देशों में उपचार चल रहा है। एक यात्री को गंभीर हालत में दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई यात्रियों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। स्थिति को देखते हुए अर्जेंटीना ने कई देशों को वायरस से संबंधित आनुवंशिक नमूने और जांच उपकरण भेजने का निर्णय लिया है, ताकि संभावित संक्रमित लोगों की पहचान तेजी से की जा सके। स्वास्थ्य एजेंसियां उन यात्रियों की भी निगरानी कर रही हैं, जो यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जहाज से उतर चुके थे।

विशेषज्ञों के अनुसार हंटावायरस आमतौर पर संक्रमित चूहों के मूत्र, लार या मल के संपर्क में आने से फैलता है। इसके शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल संक्रमण जैसे दिखाई देते हैं, जिनमें बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द और कमजोरी शामिल हैं। बाद में यह बीमारी गंभीर श्वसन समस्या उत्पन्न कर सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यात्रियों और आम लोगों से सतर्कता बरतने, लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने तथा संक्रमण से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। Hantavirus News

About The Author

Related Posts