गलती से अकाउंट में आये 45 हजार रुपये हिसार के डेरा सेवादार ने असली मालिक को लौटाए

Published On

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। आज के इस घोर कलयुग में किसी से ईमानदारी की उम्मीद करना बड़ा मुश्किल है लेकिन डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायी आज भी ईमानदारी को जिन्दा रखे हुए हैं। इसी का उदाहरण ब्लाक कैथल में देखने को मिला जब डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी ईश्वर इन्सां ने अपने अकाउंट में आये हुए 45 हजार रुपये उसके असली मालिक को लौटा दिए। Hisar News

जानकारी के अनुसार, जिला कैथल के सोंगल माजरा, निवासी ईश्वर की लड़की से ऑनलाइन पेमेंट करते हुए गलती से अपने पिता ईश्वर की बजाय ब्लाक कैथल के ग्योंग गाँव निवासी ईश्वर इन्सां के खाते में डल गये। इसके बाद जब ईश्वर ने डेरा प्रेमी से संपर्क किया और कहा कि उनके खाते में गलती से रुपये जमा हो गए हैं। इस पर डेरा प्रेमी ईश्वर ने कहा आप चिंता न करेें आपकी अमानत बिलकुल सुरक्षित है और कल आकर आप ले सकते हैं इसके बाद एसजीएम रेस्टोरेंट (सच कंटीन) कैथल में डेरा प्रेमी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए 45 हजार रुपए सोंगल माजरा निवासी ईश्वर को लौटा दिए।

पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणा से लौटाई राशि: ईश्वर इन्सां | Hisar News

ईश्वर इन्सां ने कहा, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हमेशा हमें ईमानदारी और सत्य के रास्ते पर चलने की शिक्षा देते हैं। यही कारण है कि मैंने यह रकम बिना किसी लालच के उसके असली मालिक को लौटा दी। वहीं अपने रुपए सुरक्षित पाकर ईश्वर सोंगल ने भी डेरा प्रेमी और पूज्य गुरुजी का दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर, सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण इन्सां प्यौदा, रविंद्र इन्सां और कंटीन सेवादार भी मौजूद रहे और इस नेक कार्य की सराहना की। Hisar News

About The Author

Related Posts