सरसा की महिला से कनाडा में मारपीट, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला की एक महिला से कनाडा में प्रताड़ना एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि अगस्त 2019 को उसकी शादी राजस्थान के हनुमानगढ़ के युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने राजस्थान स्थित ससुराल में रहना शुरू कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद दहेज को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया व गाड़ी व 20 लाख रुपए नकदी की मांग करने लगे। कुछ दिन तक वह ससुराल में रही, पर बाद में कनाडा चली गई। Sirsa News

कनाडा जाने के बाद उसके पति ने दो बार फाइल लगाई, पर वह रिजेक्ट हो गई। साल 2023 में वह लोहड़ी के त्यौहार पर वापिस आई और सारा खर्च उसी ने अपने स्तर पर किया। इसके बाद वह पति की फाइल दोबारा लगवाने के लिए कागजात तैयार करवाकर वह कनाडा चली गई। फाइल का खर्चा भी उसी ने उठाया। उसे धमकी दी कि अगर फाइल रिजेक्ट हो गई, तो तलाक दे दूंगा।

अगस्त 2023 में उसका पति कनाडा चला गया और कुछ माह उसके पास रहा। इस बीच उसे परेशान व मारपीट करता और तलाक देने का दबाव बनाने लगा। जब उसने कहा कि वह इस बारे में पुलिस को शिकायत करेगी, तो वह उसे अकेली छोड़कर वहां से चला गया। मार्च 2024 में उसके पति ने कोर्ट में याचिका दायर की, जो कुछ माह बाद वापस ले ली और उसे ससुराल में रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने इमेल के जरिए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार की है। Sirsa News

About The Author

Related Posts