सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने का आरोपी गिरफ्तार

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। सोशल मीडिया (Social Media) पर हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र अमर सिंह निवासी गांव धारनियां के रूप में हुई है। पुलिस ने 8 जुलाई को गांव धारनियां निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। Fatehabad News

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक पर खुद की अवैध हथियार के साथ फोटो लगाकर गुंडागर्दी का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। ऐसा होने से समाज में गलत संदेश जा रहा है। उसने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया बारे पता लगने पर आरोपी ने स्टेटस हटाकर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– इस साल मध्यप्रदेश, पंजाब, यूपी और राजस्थान में हरियाणा से ज्यादा जली पराली

About The Author

Related Posts