Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Haryana News: सीएम कैंडिडेट को लेकर अनिल विज ने किया बड़ा दावा!

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Haryana CM Candidate: अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज (BJP Leader Anil Vij) ने रविवार को मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा ठोक दिया। अनिल विज ने अपनी वरिष्ठता व्यक्त करते हुए पार्टी से सीएम पद की मांग की। विज ने कहा कि मैं हरियाणा में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूँ। मैंने छह बार चुनाव लड़ा है। मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। लेकिन लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के आधार पर सीएम पद के लिए दावा करूंगा। Haryana News

विज ने कहा कि मैं जहां-जहां गया हूँ, सब मुझे कह रहे हैं कि आप सीनियर मोस्ट हो, ऐसे में आप सीएम क्यों नहीं बने? ऐसे में लोगों की मांग पर इस बार अपनी वरिष्ठता के दम पर मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा। अगर सरकार बनती और पार्टी ने मुझे सीएम पद सौंपा तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दूंगा। हालांकि, विज ने कहा कि मुझे सीएम बनाना है या नहीं, यह हाईकमान के हाथ में है।

आपको बता दें कि अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। मनोहर लाल खट्टर की सरकार के दौरान वे हरियाणा के गृह मंत्री थे। हाल ही में हुए फेरबदल में नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया था। विज ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी में ‘पराया’ बना दिया है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 का परिणाम घोषित होगा। Haryana News

Constable Recruitment 2023: अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा सितंबर से, प्रवेश पत्र इस दिन से ऑनलाइन डा…

About The Author

Related Posts