गर्मी की दस्तक के बाद बेजुबानों के लिए पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाए सकोरे

Published On

गर्मी केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बेजुबानों के लिए भी अग्निपरीक्षा की तरह: सभ्रवाल

Water Bowls for Birds: भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। जैसे-जैसे गर्मी के चलते पारा चढ़ना शुरू हुआ है, इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों के लिए भी पानी का संकट गहराने लगा है। इसी मानवीय संवेदना को समझते हुए पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक सराहनीय पहल की है। ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र संभ्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय हनुमान जोहड़ी धाम में रविवार को पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखने के अभियान की शुरूआत की गई। यह पुनीत कार्य बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मिंटू सैनी की पुत्री रक्षिता के 9वें जन्मदिन पर आयोजित किया गया। Bhiwani News

मिंटू सैनी की पुत्री रक्षिता के 9वें जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र (सकोरे) रखे गए, ताकि इस भीषण गर्मी में कोई भी पक्षी प्यास से दम न तोड़े। इस अवसर पर पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र संभ्रवाल ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी केवल हमारे लिए नहीं, बल्कि इन बेजुबान पक्षियों के लिए भी अग्निपरीक्षा की तरह है। अक्सर पानी की तलाश में ये पक्षी लंबी दूरी तय करते हैं और कई बार प्यास के कारण काल का ग्रास बन जाते हैं।

पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य केवल मानव सेवा ही नहीं, बल्कि जीव-मात्र की रक्षा करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में पानी का एक पात्र जरूर रखे, सकोरों की नियमित सफाई करें ताकि पक्षियों को स्वच्छ पानी मिले। सभ्रवाल ने कहा कि जीव सेवा ही वास्तविक ईश्वर सेवा है। इस अवसर पर विरेंद्र उर्फ मिंटू, भगवत कौशिक, मिंटू सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Bhiwani News

About The Author

Related Posts