हरियाणा पुलिस के एएसआई की सड़क हादसे में मौत

Published On

 हांसी से ड्यूटी करके कार में घर लौट रहा था राजबीर सिंह

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। रोहतक में हरियाणा पुलिस के एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) राजबीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब हांसी से कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस बीच गांव बसाना के नजदीक नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई। कलानौर के वार्ड-14 निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता राजबीर सिंह हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई के पद पर तैनात थे। हादसे के बाद इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को संभाला। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें:– रेल यात्री ध्यान दें! आज से 24 दिसम्बर तक पूर्णतया बंद रहेंगी ये रेल सेवाएं

जहां पर चिकित्सकों ने राजबीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी श्रद्धानंद ने बताया कि मृतक राजबीर सिंह के बेटे गौरव के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts