हरियाणा के इस छोटे से गांव के लड़के ने विदेश में कर दिया कमाल और छा गए सोशल मीडिया पर…

Published On

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने आज घरौंडा हलका के गांव कैमला में एशियन रोइंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाले बलराज पंवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बलराज ने खेल जगत में देश व प्रदेश का नाम रौशन किया है। इसके लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नई बुलंदियों को छुएंगे। Gharaunda News

उल्लेखनीय है कि बलराज पंवार इस जिला के गांव कैमला (घरौंडा) के रहने वाले हैं। वे पेरिस 2024 ग्रीष्माकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र नौकायन खिलाड़ी थे और उन्होंने पुरूष एकल स्पर्धा में भाग लिया। ओलंपिक में उनहोंने कुल मिलाकर 23 वां स्थान हासिल किया। उन्होंने एशियाई और ओशनियन ओलंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में पुरूष एकल स्कल स्पर्धा के फाइनल डी में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 2025 में एशियाई रोइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया। उन्होंने नौकायन 2020 में शुरू की। वे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। कभी-कभी उन्हें भारतीय नौकायन के एमएस धोनी भी पुकारा जाता है। Gharaunda News

यह भी पढ़ें:– मुज़फ्फरनगर में पहली बार आयोजित हुई ASMITA Kickboxing League 2025-26

About The Author

Related Posts