Haryana News: दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात!

Published On

चंडीगढ़(सच कहूं न्यूज)। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही भाजपा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों की बीमा राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया है। कर्मचारियों का परमानेंट टर्म इंश्योरेंस दोगुना कर दिया है। इसे 2 से बढ़कर 4 लाख कर दिया गया है। Haryana News

बीमा राशि बढ़ाकर 50 लाख व आंशिक विकलांगता राशि 10 गुना बढ़ाई

वहीं दुर्घटना बीमा और विकलांगता बीमा राशि 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी गई है। इसके साथ-साथ आंशिक विकलांगता कवर को बढ़ाकर 10 गुणा कर दिया गया है। कवर पहले 5 लाख का था जिसे अब बढ़ाकर 50 लाख कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में कर्मचारी एसोसिएशन मेडिकल क्लेम राशि बढ़ाने की मांग कर रही थी। सरकार से इस कदम से उनको राहत मिली है। Haryana News

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने मिस्र (इजिप्ट) में किया भारत का झंडा ऊंचा

About The Author

Related Posts