Blood Donation: एमएसजी आईटी विंग के इस सेवादार ने किया परमार्थी दिवस पर रक्तदान

हर वर्ष बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में खूनदान कैम्प लगाया जाता है

Published On

Blood Donation: सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। आज 5 अक्टूबर दिन सोमवार को पूज्य बापू नम्बरदार मग्घर सिंह जी की पावन स्मृति में एमएसजी आईटी विंग के सेवादार ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करके इंसानियत का सन्देश दिया। जानकारी अनुसार सोमवार को परमार्थी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में खूनदान कैम्प लगाया गया। इसी उपलक्ष्य में एमएसजी आईटी विंग, सिरसा के सेवादार यश इन्सां सुपुत्र नरेश कुमार ने एक यूनिट रक्तदान करके इंसानियत का फर्ज निभाया। 

उल्लेखनीय है कि हर साल 5 अक्टूबर को परमार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है और हर वर्ष डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थित बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में खूनदान कैम्प लगाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में सेवादार खूनदान करके इंसानियत के सेवा में अपना योगदान देते हैं। 

About The Author

Related Posts