Bribery Case: डबवाली की गोल बाजार चौकी का एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार
सरसा एसीबी ने डबवाली के एएसआई जगजीत सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Bribery Case: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सरसा की टीम ने डबवाली की गोल बाजार चौकी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह को कथित तौर पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी को एएसआई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।
एसीबी सरसा प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नियमानुसार आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ की जा रही है। एसीबी फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि एएसआई ने किस मामले में और किस व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। टीम रिश्वत मांगने के कारण और लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले के अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।