सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के चुनाव प्रचार में अवरोध पैदा करने वालों पर मामला दर्ज

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Ashok Tanwar: सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के काफिले को काले झंडे दिखाने, रास्ता अवरोध करने, काफिले की गाडिय़ों पर ठंडे बरसाने के आरोप में रानियां थाना पुलिस ने तीन दर्जन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिनमें डेढ़ दर्जन बाईनेम और शेष अन्य की श्रेणी में है। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह की ओर से थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया गया कि वे अपनी टीम के साथ नकौड़ा में मौजूद थे कि उन्हें सूचना मिली कि संतनगर में 40-50 लोगों ने रास्ता अवरूद्घ कर रखा है। Sirsa News

भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को संतनगर में चुनाव प्रचार करने से रोका जाएगा। इस सूचना के बाद वे संतनगर बंगला कालोनी रोड पर पहुंचें। यहां मौजूद लोग काले झंडे लेकर मौजूद थे। तभी भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचें। मौजूद लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को गांव में जाने से रोका, नारेबाजी की। विरोध को देखते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अन्य मार्ग से निकाला। सब इंस्पेक्टर की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि जब भाजपा प्रत्याशी गांव संतनगर में प्रचार करके लौट रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने काफिले को रूकवाने की कोशिश की और अपने हाथों में लिए झंडे वाले डंडे गाडिय़ों पर मारे। रानियां थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147, 149, 283 व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127के तहत मामला दर्ज किया है। Sirsa News

इनके खिलाफ दर्ज किया मामला रानियां थाना में दर्ज एफआईआर में जिन तीन दर्जन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें 16 बाईनेम है और शेष अन्य की श्रेणी में शामिल है। एफआइआर के अनुसार हरजिंद्र सिंह नानूआना, हैप्पी कार मिस्त्री रानियां, हाकम सिंह पुत्र गुरभेज सिंह निवासी संतनगर, मुख्तयार सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी संतनगर, लक्खा पुत्र वरसा सिंह निवासी संतनगर, रणजीत सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी संतनगर, अवतार सिंह पुत्र गुरचरन सिंह, कश्मीर सिंह पुत्र अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह पुत्र काबल सिंह, जसविंद्र उर्फ भाना पण्डोरी, कुलदीप स्कूलिया, प्रीत कोटेवाला पुत्र धर्म सिंह निवासी संतनगर, हरमीत सिंह पण्डोरीवाला, सरूप सिंह प्रोपर्टी डीलर निवासी जीवनगर, हरदीप सिंह नकौड़ा, काला मुक्ता मिस्त्री पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी संतनगर के अलावा 15 से 20 अन्य को आरोपी बनाया गया है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन घोषित, इस दिन तक रहेगा प्रभावी!

About The Author

Related Posts