मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

चोर मकान के ताले तोड़कर घर में घुसे, दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)।  Rohtak Theft News: सेक्टर दो स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार सेक्टर दो निवासी अंकित ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे कि पीछे से चोर मकान के ताले तोड़कर घर में घुसे और दो लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिवार के सदस्य वापिस घर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

About The Author

Related Posts