जरूरतमंदों को खाना खिला मनाया जन्मदिन

Published On

 गौशाला में गायों को हरा चारा भी खिलाया

चंडीगढ़ (एम.के. शायना)। आजकल जन्मदिन के अवसर पर लोग दिखावा करने के लिए विभिन्न प्रकार से पार्टियां आदि कर धन का दुरूपयोग करते हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार किसी भी शुभ अवसर पर भगवान की बनाई सृष्टि की सेवा को समर्पित करते हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अपने परिवार में आने वाले विशेष सुअवसरों को मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। इसी के अंतर्गत निवासी चंडीगढ़ ब्लॉक भंगीदास मलराज गर्ग इन्सां ने अपना जन्मदिन फिजूल खर्ची की बजाय जरूरतमंदों को खाना व पशुओं को चारा खिलाकर मनाया।

Welfare Work

चंडीगढ़ के ब्लॉक भंगीदास ने अपने जन्मदिन की खुशियां मनाने शहर के नजदीकी बस्ती में गए, जहां उन्होंने मजदूरी करने वाले लोगों व उनके बच्चों को खाना खिलाया। इसके अलावा उन्होंने गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। मलराज गर्ग इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सुख-दुख में भी मानवता भलाई का कार्य करना नहीं भूलते। उनका कहना है कि अगर खुशी के समय दूसरों के साथ मिलकर अपनी खुशी को जाहिर किया जाए तो वह खुशी दोगुनी हो जाती है। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए फिजूल खर्च करने के बजाय उनके द्वारा चलाये गये मानवता भलाई के 139 सेवा कार्यों के तहत इंसानियत एवं पशु-पक्षियों की सेवा करते हैं और अपनी खुशियों को उनके साथ मनाते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts