पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया गया।

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। आज तहसील कैम्प कृष्ण नगर स्थित विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस व तुलसी पूजन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने हमारे देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। प्राध्यापक बलकार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यापिका रेखा ने विद्यार्थियों को तुलसी पूजन का महत्व व इसके पीछे का इतिहास भी बताया। छोटे -छोटे बच्चे सांता क्लाज़ की ड्रेस में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। पहली कक्षा के बच्चों ने जिंगल बेल गाकर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। मैनेजर विक्रम गाँधी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस का त्यौहार पूरे विश्व में बड़ी धूम -धाम से मनाया जाता है। मंच का संचालन अध्यापिका रेखा ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक बलकार सिंह व प्राइमरी विंग का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts