पहली बार ससुराल धर्मनगर पिहोवा पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, परिजनों ने किया जोरदार स्वागत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) रविवार को तिलक कालोनी स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। मुख्यमंत्री के ससुराल पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए गुरिंद्र जीत सिंह नत ने बताया मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर,उनकी माता, बहन व जीजा व बेटी के साथ ससुराल पहुंचे, एकत्रित परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी और पारिवारिक कार्यक्रमों में ही व्यस्त रहे। तिलक कालोनी स्थित ससुराल में कुछ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान कैथल रोड स्थित गांव गुमथला बेगपुर रोड स्थित नत फार्म पर भी पहुंचे। Pehowa News

बता दे कि गत नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने ससुर के भाई हरपाल सिंह नत के निधन पर किसी कारणवश शोक व्यक्त करने नहीं आ सके थे, आज वे अपने पारिवारिक सदस्यों माता, बहन व जीजा सहित अन्य सदस्यों को साथ लेकर अपनी ससुराल पहुंचे और हरपाल सिंह नत के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया। यहां उन्होंने अपने ससुर के भाई तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरजिंदर सिंह नत के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा और परिजनों द्वारा पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के पिहोवा दौरे के दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। जब तक मुख्यमंत्री मान पिहोवा में रहे इस दौरान चारों तरफ पुलिस का पहरा देखने को मिला। इस अवसर पर गुरिंद्र जीत सिंह नत, इंद्रजीत सिंह नत, सतपाल सिंह जत्थेदार, सुखचरण सिंह, जसविंदर सिंह नत्त, प्रिंस हिम्मत सिंह, युवराज सिंह जसवंत सिंह चीमा बलदेव सिंह भट्टी साहब सिंह चीमा सहित पारिवारिक सदस्य एवं अनेक लोग मौजूद रहे। Pehowa News

यह भी पढ़ें:– जानें क्यों, यूपी दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

About The Author

Related Posts