विधानसभा चुनाव में 90 की 90 सीटों पर कांग्रेस करेगी जीत दर्ज : विर्क

Published On

पिहोवा। राष्ट्रीय संयोजक भारतीय युवा कांग्रेस के नेता हरमंदीप सिंह विर्क ने आज नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपिन्द्र सिंह हुड्डा व नवनिर्वाचित रोहतक से सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को उनके निवास स्थान पर जीत की बधाई दी। राष्ट्रीय संयोजक भारतीय युवा कांग्रेस के नेता हरमन दीप सिंह विर्क ने कहा कि पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल करके साबित कर दिया है कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इससे बेहतर प्रदर्शन कर हरियाणा में हुडा की सरकार बनाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की एवं उन्हें क्षेत्र की लंबित समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा को सांसद चुनकर जनता ने युवाओं का सम्मान बढ़ाया है।

About The Author

Related Posts