दो गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित

Published On

दीदार नगर की साध-संगत ने किया भलाई कार्य

कुरुक्षेत्र। (सच कहूँ/ देवीलाल बारना) डेरा सच्चा सौदा की जच्चा-बच्चा मुहिम के तहत ब्लॉक कुरुक्षेत्र के दीदार नगर की साध संगत द्वारा दो अति जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भेंट किया गया। यही नहीं साध-संगत डिलीवरी के समय तक दोनों गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर पौष्टिक आहार भेंट करती रहेगी। दीदार नगर के भंगीदास निर्मल सिंह ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों की मुहिम के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भेंट कर मुहिम शुरू की है ताकि मां के पेट से जन्म लेने वाला बच्चा व मां दोनों स्वस्थ रहें। इसी कड़ी में दीदार नगर की साध-संगत द्वारा दो गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भेंट किया। इस मौके पर उषा इन्सां, कांता इन्सां, राजबाला, निशा, रीटा, कमलेश, निर्मला देवी, सुधा इन्सां, डा. अंग्रेज, बृजलाल इन्सां, रायसिंह इन्सां, अमित, प्रमोद, मांगेराम, अनिल, पालेराम, पंकज, विक्रम सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– वाह! कैंसर पीड़ित की मद्द को आगे आई जींद की सास-बहू

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts