दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को लेकर डेरा सच्चा सौदा प्रवक्ता का आया बड़ा ब्यान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

-डेरा सच्चा सौदा व इसके अनुयायियों को लेकर किया गया ट्विट दुर्भाग्यपूर्ण

  • प्रवक्ता ने कहा, डेरा सच्चा सौदा की शिक्षा मानवता भलाई व सबसे प्रेम करना

बरनावा (यूपी) (सच कहूँ न्यूज)। गत दिवस सोशल एक्टिीविस्ट व दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का डेरा सच्चा सौदा (Dera sacha sauda) व इसके अनुयायियों को लेकर किया गया ट्विट दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त शब्द डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता एडवोकेट जितेन्द्र खुराना व संदीप कौर इन्सां ने कहे। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा सदैव अपने अनुयायियों को मानवता भलाई कार्यों व आपसी प्रेम करने की शिक्षा देता है।

डेरा अनुयायी होने के नाम पर यदि किसी व्यक्ति ने स्वाति मालीवाल को कुछ कहा है, तो वह ऐसे व्यक्ति की व्यक्तिगत सोच है और डेरा सच्चा सौदा किसी भी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करता जो समाज में प्रेम व भाईचारा खराब करने की साजिशें रच रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोगों द्वारा डेरा सच्चा सौदा और पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं, जोकि अत्यंत निंदनीय है।

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा किसी को कुछ नहीं कहा गया है। यदि कोई असामाजिक तत्व ऐसा कर रहे हैं तो हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों की उच्चस्तरीय जांच करवाकर सख्त से सख्त कारवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी ने सदा से ही महिला उत्थान के लिए कार्य किए हैं, वो चाहे फिर कन्या भ्रूण हत्या को रोकना हो या फिर दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को समाज से दूर भगाना हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts