बिंटू इन्सां ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान

Published On

टोहाना में साध-संगत लगाएगी रक्तदान शिविर

(Blood Donation)

टोहाना(सच कहूँ न्यूज)। टोहाना में साध-संगत द्वारा संगम बल्ड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए ब्लाक भंगीदास नरेन्द्र इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई कार्यों में निरंतर लगी हुई है। नरेन्द्र इन्सां ने बताया कि शहर के संगम बल्ड बैंक में जरूरतमंदों के लिए 20 सितंबर दिन रविवार को रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदो के लिए रक्तदान शिविर कैंप का आयोजन सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया जाएगा।

बिटूं इन्सां ने किया रक्तदान

गांव कन्हड़ी से डेरा अनुयायी बिटूं इन्सां ने जरूरतमंद के लिए रक्तदान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। जानकारी के अनुसार प्रेमी बिटू इन्सां को पता चला कि शहर के एक अस्पताल में बूटा सिंह नाम के एक मरीज को रक्त की
आवश्यकता है जिस पर बिटू इन्सां ने तुरंत मौके पर पहुंच कर रक्तदान किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts