शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में मनाया विजय दशमी का त्यौहार

Published On

गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, (Shah Satnam Ji Girls School) श्री गुरुसर मोडिया में बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयदशमी के पर्व के उपलक्ष में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों की छात्राओं द्वारा श्री रामचंद्र जी के जीवन की विभिन्न झलकियों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने रावण का पुतला भी बनाया। झाकियों में कैकेयी के दो वर, अंगद का शक्ति प्रदर्शन , हनुमान के हृदय बसे राम, केवट पहचाने राम आदि की प्रस्तुति दी गई। Sirsa News

किंडर गार्डन का डांडिया नृत्य बहुत ही मनमोहक | Sirsa News

सभी झांकियों बहुत ही आकर्षक थी। किंडर गार्डन वर्ग के द्वारा प्रस्तुत किया गया डांडिया नृत्य बहुत ही मनमोहक था । विद्यालय प्रशासिका डॉक्टर नवजोत कौर गिल, विद्यालय प्रधानाचार्य शालू इन्सां व उपप्राचार्या के द्वारा बच्चों के प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही उनके द्वारा श्री रामचंद्र जी के जीवन, उनके परिवार, राम- रावण युद्धध के कारण आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने छात्राओं को भी श्रीराम चंद्रजी के जीवन की अच्छाइयों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासिका डा. नवजोत कौर गिल, प्रधानाचार्या मि. शालू इन्सां की उपस्थिति में राम के किरदार निभाने वाली छात्रा द्वारा रावण के पुतले को जलाया गया। विद्यालय प्रशासिका तथा प्राचार्या ने सभी बच्चों व अध्यापिकाओं को रामनवमी व विजय दशमी के त्योहार की शुभकामनाएं दी। Sirsa News

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने मिस्र (इजिप्ट) में किया भारत का झंडा ऊंचा

About The Author

Related Posts