1 किलो 145 ग्राम गांजे सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

Published On

कैथल (सच कहूँ/वर्मा)। एंटी नारकोटिक सैल ने गांव पाडला से एक महिला नशा तस्कर को काबू किया गया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 145 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी इंस्पैक्टर हितेंद्र की अगुवाई में टीम दोपहर के समय गश्त के दौरान बस अड्डा पाडला के पास मौजूद थी। पुलिस ने सैंसी मौहल्ला पाडला में चौपाल के पास बस अड्डा वाली गली की तरफ से हाथ में थैला लिए आ रही संदिग्ध महिला रेखा निवासी पाडला को काबू किया। मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल सुरेंद्र गोदारा के सामने नियमानुसार तलाशी के दौरान महिला आरोपी के कब्जे से थैले के अंदर एक पॉलीथीन से 1 किलो 145 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद हुई। थाना सदर में मामला दर्ज करके महिला आरोपी को मौके पर पहुंची लेडी एएसआई सुदेश रानी द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts