Fire: गुरुग्राम में हाईराइज सोसाइटी में लगी आग, मचा हड़कंप

Published On

दीपक के चलते हादसा होने की आशंका

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गुरुग्राम में सेक्टर 83 स्थित वाटिका सिटी होम्स के एक फ्लैट में शनिवार दोपहर करीब एक बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सोसाइटी के सातवें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 701 में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी अनुसार सेक्टर 83 स्थित वाटिका सिटी होम्स में सातवीं मंजिल के एक मकान से अचानक से धुआं निकलने लगा। आस पास रहने वाले लोगों में इससे हड़कंप मच गया। Gurugram News

मानेसर फायर ब्रिगेड के अधिकारी रामकेश की मानें तो डेढ़ बजे उनको आग की सूचना मिली थी। आग किस कारण लगी ये जांच का विषय है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत ये रही की इस हादसे में कोई जान मान की हानी नहीं हुई। सोसाइटी के टावर बी 3 के सातवें फ्लोर के 701 नंबर फ्लैट में आग लगी थी। यहां नवरात्र के चलते घर में दीपक जलाया हुआ था। इसी की वजह से आग लगी मानी जा रही है। Gurugram News

About The Author

Related Posts