पानीपत में विधायक विज के कार्यालय के साथ सटी शॉप में लगी आग

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरियां)। जिले के बस स्टैंड के पास पानीपत विधायक प्रमोद विज के (Fire) कार्यालय के साथ सटी एक इलैक्ट्रॉनिक्स शॉप में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चिंगारी के साथ आसमान में काला धूंआ धू-धूकर उठ रहा था। देखते ही देखते दुकान के ऊपर स्थित फ्लोर आग ने अपनी चपेट में ले लिए। सूचना पाकर तुरंत फायरब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अचानक उठी चिंगारी से लगी आग Fire

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अड्डे के साथ सर्विस रोड पर स्थित  श्री गीता इलैक्ट्रॉनिक्स नामक शॉप को शॉप आॅनर पारस और विवेक ने शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब हर रोज की तरह खोला। दुकान में साफ-सफाई का कार्य चल ही रहा था कि 10 बजकर 20 मिनट पर दुकान की दूसरी मंजिल पर अचानक एक चिंगारी उठी जिससे आग लग गई।

हालांकि दुकान की दूसरी मंजिंल पर कोई कीमती सामान नहीं पड़ा था। वहां (Fire) पर केवल थर्माकोल, गत्ते सहित अन्य रद्दी का सामान ही पड़ा हुआ था। आग उसी में लगी थी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया गया होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts