सरसा में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी! नागरिक अस्पताल की कैंटीन व मिठाई की दुकान से घरेलू सिलेंडर जब्त

Published On

Food & Supply Department Raids: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के मुख्य बाजारों में उस समय हलचल तेज हो गई, जब जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों ने मिठाई की दुकानों व भोजनालयों पर छापामार कार्रवाई की। छह अलग-अलग जगहों से 12 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए, जिनका प्रयोग कॉमर्शियल तरीके से किया जा रहा है। वहीं विभाग इस जांच में जुटा हुआ है कि मिठाई की दुकानों पर घरेलू सिलिंडर सप्लाई कैसे हुए है। Sirsa News

एजेंसी ने सप्लाई किए या कोई व्यक्ति ब्लैक में देकर गया है। इसी आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में विभाग के अधिकारी बचते हुए नजर आ रह हैं। क्योंकि हर एजेंसी पर नजर रखने के बाद भी मिठाई की दुकानों पर पांच तक सिलिंडर जमा होना चौंकाने वाला है। इस घटना के बाद तुरत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि निरंतर छापेमार कार्रवाई को जारी रखा जा सके।

हलकी बूंदाबांदी के कारण गैस एजेंसी के बाहर नहीं लगी लाइन | Sirsa News

दिनभर हुई हलकी बूंदाबांदी के बाद गैस एजेंसियों के बाहर भी उपभोक्ताओं की लाइन कम नजर आई। चुनिंदा उपभोक्ता ही एजेंसियों के बाहर पहुंचे। वहीं, एजेंसियां भी निरंतर बुकिंग की सप्लाई पहुंचाने में लगी हुई। शहरी क्षेत्रों में व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार देखने को मिल रहा है।

विभाग ने नोडल अधिकारी किए नियुक्त | Sirsa News

  • एरिया- सरसा, डिंग, सूचान, मल्लेकां, नाथूसरी चोपटा
  • नोडल अधिकारी- राहुल कुमार, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी
  • एरिया- कालांवाली, ओढां व रोड़ी
  • नोडल अधिकारी- सन्दीप कुमार, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी
  • एरिया- डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, खारिया व जीवननगर
  • नोडल अधिकारी- जगतपाल, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी
  • एलपीजी संबंधित शिकायत के लिए इस नंबर पर करें शिकायत

उपभोक्ताओं की एलपीजी संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए विभाग ने हेल्प लाइन नंबर 01666-248422 जारी किया हुआ है। इस नंबर पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

टीम ने कई जगहों पर छापेमारी कर घरेलू सिलिंडर जब्त किए है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। वहीं, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई जो निरंतर जांच करेंगे।
– हरवीर सिंह,जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।

इस प्रकार किए घरेलू गैस सिलिंडर जब्त | Sirsa News

  • नागरिक अस्पताल कैंटीन, संचालक योगेश उर्फ जोगिंद, दो गैस सिलिंडर जब्त किए।
  • दिनेश वैष्णो भोजनालय, सुरतगढ़िया बाजार- एक सिलिंडर जब्त किया।
  • गुरुनानक नमकीन भण्डार, सुरतगढ़िया बाजार- दो सिलिंडर जब्त किए।
  • लवली स्वीटस बेगू रोड़- 5 सिलिंडर जब्त किए।
  • बजाज स्वीटस रोड़ी गेट- एक सिलिंडर जब्त किए।
  • सुरेन्द्र नागपाल, रोड़ी बाजार- एक सिलिंडर जब्त किए।
    कुल जब्त किए सिलिंडर- 12

About The Author

Related Posts