Haryana: हरियाणा में छात्राओं की मौज! सरकार दे रही फ्री स्कूटी, यहां करे अप्लाई…

Published On

Haryana Labour Scooty Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा फ्री स्कूटी योजना चलाई गई हैं, जिसके ऑनलाइन आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं, अगर आपकी भी बेटी स्कूल या फिर कॉलेज में पढ रही हैं, तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में बताएंगे कि इस हरियाणा फ्री स्कूटी योजना का लाभ कौन उठा सकता हैं,और इसमें किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

क्या है हरियाणा फ्री स्कूटी योजना? Haryana

हरियाणा फ्री स्कूटी योजना के तहत हरियाणा सरकार की तरफ से श्रमिकों की बेटियों को फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जा रही हैं, ताकि राज्य की बेटियों को पढाई करने में किसी भी समस्या का सामना न करना पडें। वह सभी श्रमिक
आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने Labour Department Haryana में पंजीकरण करवा रखा हैं।

Turmeric Milk Benefits: सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने के मिलते है ये 7 फायदे, जानकर आप भी रह जाओगे दंग

हरियाणा फ्री स्कूटी योजना | Haryana

योजना का नामः- हरियाणा फ्री स्कूटी योजना
किसने शुरू कीः- हरियाणा सरकार
लाभार्थीः- राज्य की छात्राएं
उद्देश्यः- निशुल्क स्कूटी प्रदान करना
लाभः- 50000 रुपये
राज्यः- हरियाणा
आधिकारिक वेबसाइटः- hrylabour.gov.in

फ्री स्कूटी योजना उद्देश्य | Haryana

कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर रही हैं हरियाणा राज्य की श्रमिक की पुत्री के उच्चतर शिक्षा प्राप्त करते हुए उसकी गतिशीलता को आसान बनाने के उद्देश्य से बोर्ड द्वारा 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि या वास्तविक एक्स-शोरूम कीमत, जो भी कम हो, ई-रूपये के माध्यम/रूप में प्रदान की जाएगी।

फ्री स्कूटी योजना की जरूरी शर्ते

1. एक वर्ष की नियमित सदस्यता एवं वेबसाइट पर उपलब्ध घोषणा पत्र पूर्ण रूप से भरकर अपलोड करना अनिवार्य हैं।
2. पंजीकृत श्रमिक की पुत्री महाविद्यालय में नियमित रूप से उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, इस संदर्भ में महाविद्यालय/उच्च शिक्षा संस्थान के मुखिया द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य हैं।
3. केवल वहीं छात्रा जो हरियाणा राज्य के किसी उच्च शिक्षण संस्थान/कॉलेज में पढाई कर रही हों, इस प्रोत्साहन सहायता की पात्र होगी।
4. श्रमिक की पुत्री की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए तथा शादीशुदा नहीं होनी चाहिए।
5. श्रमिक की पुत्री के पास दोपहिया वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना चाहिए।
6. श्रमिक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पहले से ईंधन से चलने वाला या इलैक्ट्रिक वाहन नहीं होना चाहिए।
7. हरियाणा फ्री स्कूटी योजना के अधीन प्रोत्साहन सहायता एक परिवार में एक इलैक्ट्रिक स्कूटर की खरीद तक सीमित हैं।
8. लाभ की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये या वास्तविक एक्स-शोरूम कीमत, जो भी कम हो, ई-रूपये के माध्यम/रूप में दी जाएगी।
9. आवेदक इलैक्ट्रिक स्कूटर के खरीद का बिल, प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने से एक महीने की अवधि तक,ऑनलाइन अपलोड करेगा अन्यथा भविष्य में वह किसी भी कल्याणकारी योजना के अन्तर्गत किसी भी लाभ का पात्र नहीं होगा।
फ्री स्कूटी योजना की पात्रता
• श्रमिक की पंजीकृत अवधि कम से कम 1 वर्ष होनी चाहिए।
• श्रमिक योजना 1 बार आवेदन कर सकता हैं।
फ्री स्कूटी योजना का आवेदन शुल्क
• जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा फ्री स्कूटी योजना में आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं हैं।
फ्री स्कूटी योजना के जरूरी दस्तावेज
• परिवार पहचान पत्र
• आधार के साथ लिंक बैंक खाता
• ड्राइविंग लाइसेंस
• लेबर कॉपी
• घोषणा पत्र
• काम की स्लिप

About The Author

Related Posts