कठिनाइयों को हराकर सफलता की उड़ान, 14 वर्षीय गीतांजलि बनी उत्तर भारत की डांस चैंपियन

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: रोज मिडल स्कूल बोधनी की होनहार छात्रा गीतांजलि ने रियलिटी शो “किस में कितना है दम” के ग्रैंड फिनाले डांस मुकाबले में उत्तर भारत में पहला स्थान प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि अपने गांव का भी नाम रोशन किया है। Pehowa News

गीतांजलि की इस सफलता की कहानी संघर्षों से भरी है। उनके पिता लकवे (पैरालिसिस) से ग्रस्त हो गए, जिससे घर की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। कठिन आर्थिक हालात के बावजूद गीतांजलि की मां ने हार नहीं मानी। महंगी कोचिंग न मिलने के कारण गीतांजलि ने यूट्यूब और वीडियो के माध्यम से खुद ही डांस सीखा।

 

मुख्य पड़ाव | Pehowa News

ऑडिशन: आर्बर ग्रोव स्कूल में हुआ चयन
सेमीफाइनल: 15 दिसंबर को गीता स्कूल कुरुक्षेत्र में पहला स्थान
फिनाले: संगरूर के धूरी में जीत का परचम लहराया l गीतांजलि न केवल डांस में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल है। उसकी एक बहन और भाई भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल प्रशासन, विशेषकर चेयरमैन जसपाल गिल, ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

सम्मान समारोह जल्द: स्कूल की ओर से गीतांजलि को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संदेश अगर मेहनत और हौसला हो, तो हालात भी झुक जाते हैं। गीतांजलि आज की पीढ़ी के लिए एक सशक्त प्रेरणा हैं।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा सरकार ने इनको 21 लाख रुपये देने का किया ऐलान, जानिये

About The Author

Related Posts