हरियाणा विधानसभा: चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, दांव पर खट्टर व हुड्डा की साख

Published On

मोदी आज मल्लेकां (सरसा) में | Haryana Assembly Election

  • सीएम खट्टर व पूर्व सीएम हुड्डा ने प्रचार में लगाया दमखम

चंडीगढ़ (सच कहूँ डेस्क)। हरियाणा और महाराष्ट विधानसभा चुनाव आज (रविवार) शाम 6 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। इस चरण में सभी राजनीतिक पार्टियोंं के दिग्गजों ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा दम-खम लगा दिया है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को मतदाता मतदान करेंगे।

  • इस चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है
  • वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का राजनीतिक कैरियर दांव पर है।
  • इनेलों से टूटकर जजपा भी इस चुनाव में कुछ अलग दिखाने को बेताब दिख रही है।
  • प्रधानमंत्री मोदी की आज ऐलनाबाद के मल्लेगांव में रैली को को सम्बोधित करेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने हिसार में और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महेन्द्रगढ़ में चुनाव रैली को सम्बोधित किया है।

कांग्रेस की पाकिस्तान के साथ क्या केमिस्ट्री है : मोदी

सोनीपत, हिसार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ ‘केमिस्ट्री’ के चलते ही वह कश्मीर पर ऐसे बयान दे रही है जिनका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। मोदी ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत की एकता की चिंता नहीं है और न ही बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की।

इसलिए जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने के बाद से उसके पेट में दर्द हो रहा है कांग्रेस को हरियाणा के उन वीर सपूतों की भावनाओं से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सुरक्षा के लिए वहां डटे हुए हैं।

‘न्याय योजना’ लागू होती तो नहीं आती मंदी : राहुल

महेंद्रगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि किसान, गरीब और मजदूर की जेब में पैसा डालने के लिए लोकसभा चुनाव में पहले उनकी पार्टी ‘न्याय योजना’ लेकर आयी थी लेकिन केंद्र में उनकी सरकार नहीं बनी इसलिए देश आर्थिक मंदी के दलदल में चला गया है।

गांधी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को कांग्रेस की चुनावी सभा में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश को बांटने का काम किया है, ये लोग एक हिन्दुस्तानी को दूसरे से लड़ाते हैं, हिन्दु को मुस्लिम से, जाट को गैर जाट से, दक्षिण भारतीय को उत्तर भारतीयों से।

  • देश का विकास बंटकर नहीं बल्कि एकजुट होने से होगा।
  • भाजपा ने देश को आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है।
  • गौरतलब है कि यह रैली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सम्बोधित करनी थी परंतु किसी कारणवंश वह नहीं आ पाई।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts