हरियाणा कांग्रेस जासूसी कांड के विरूद्ध निकालेगी रोष मार्च

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस केन्द्र सरकार के कथित जासूसी कांड के विरोध में 22 जुलाई को यहां पार्टी मुख्यालय से राजभवन तक रोष मार्च निकालेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए यह रोष मार्च सुबह दस बजे यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से शुरू होगा तथा राजभवन तक जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर जासूसी कराने तथा देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। इस रोष मार्च में सुश्री सैलजा के अलावा पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, पार्टी विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के विपक्षी नेताओं, न्यायाधीशों, पत्रकारों तथा संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जासूसी कराना एक ज्वलंत मुद्दा है। पेगासस स्पाइवेयर द्वारा जासूसी किए जाने का खुलासा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts