हरियाणा नगर परिषद चुनाव : भाजपा ने 14 प्रत्याशियों का किया ऐलान

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा में 19 जून को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवाकेट की ओर से जारी पत्र के अनुसार पार्टी ने कालका से कृष्ण लाम्बा, कैथल से सुरेश नोच की पुत्रवधु सुरभि गर्ग, गोहाना से रजनी विरमानी, जीन्द से राज सैनी की पत्नी अनुराधा सैनी, फतेहाबाद से राजेन्द्र खीन्ची, हाँसी से मदन सेठी की पत्नी मीनू सेठी, दादरी से बखशी सैनी, भिवानी से हर्षवर्धन मान की पत्नी प्रीति मान, बहादुरगढ़ से कर्मवीर राठी की पत्नी सरोजबाला राठी, झज्जर से जिले सिंह सैनी, नारनौल से संगीता यादव, सोहना से अन्जु देवी जाटव, होडल से लखनपाल की पत्नी राखी और पलवल से डॉ. यशपाल को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने हाथ के पंजे के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts