Haryana Traffic Police: बाप रे बाप, 43 लाख रुपये का चालान!, जान लो वाहन चालको कहीं ….

Published On

Haryana Traffic Police: गुरुग्राम, सच कहूँ/संजय मेहरा। स्थानीय यातायात पुलिस के रडार पर पटाखा बाइक राइडर्स हैं। इस साल अभी तक पुलिस ने 436 पटाखा बाइक राइडर्स के 43 लाख 70 हजार रुपये के चालान काटे हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 26 जून तक पटाखा बाइक राइडर्स पर कड़ी नजर रखते हुए उनके चालान किए गए। बाइक में पटाखा प्रयोग करके साईलेंसर-नॉन-फंक्शनल के यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले राईडर्स पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों की पालना कराने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

Snake News: बरसात में घर में घुस आए सांप को बिना मारे बाहर निकालने का आसान और पापमुक्त तरीका

बाइक में पटाखा प्रयोग करने वाले 437 राईडर्स के चालान किए गए। इन पर कुल जुर्माना राशि 43 लाख 70 हजार रुपए लगाई गई। गुरुग्राम पुलिस की ओर से कहा गया है कि बाइक व अन्य वाहनों में पटाखा/प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करना यातायात नियमों की अवहेलना है। कोई भी वाहन चालक अपने वाहन में पटाखा/प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करता है तो निश्चित ही गुरुग्राम पुलिस द्वारा उस वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही को जाएगी। Haryana Traffic Police

About The Author

Related Posts